गोरखपुर में छठ पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर निगम की ओर से चिन्हित 357 घाटों पर सामूहिक पूजन की व्यवस्था की जा रही है। घाटों की साफ-सफाई के साथ व्रती महिलाओं के लिए बेदियां बनाने का काम भी तेज हो गया है। कृत्रिम घाटों और पोखरों को तैयार कर पूजा से जुड़ी जरूरी व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं।