गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली गई प्रभात फेरी जटाशंकर गुरुद्वारा से रवाना होकर पा पैराडाइज पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया और अरदास में शामिल होकर गुरु नानक देव को नमन किया। आयोजन के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा।