गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज के सामने हाईवे जाम कर दिया। हादसे के मामले में अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई भी की गई है। वहीं, मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम की तैयारी और पंचनामा भरने की प्रक्रिया जारी है।