मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चरगांवा में नवनिर्मित राजकीय महिला शरणालय के लोकार्पण के लिए मंच सज चुका है। कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट रही है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। थोड़ी देर में मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और शरणालय का लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित करेंगे।