गोरखपुर में संकट की परिस्थितियों से जूझ रही महिलाओं को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने की दिशा में आज एक नई पहल होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चरगांवा में नवनिर्मित राजकीय महिला शरणालय भवन का लोकार्पण करेंगे। करीब 8 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से बने इस भवन में एक साथ 100 महिलाओं के रहने की क्षमता है।