फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में कल 'अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' के नारे गूंजेंगे

दिल्ली विश्वविद्यालय में बुधवार को अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ के नारे गूंजेंगे। इसके लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) की ओर से अराजकता रोको, लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला जाएगा। इस मार्च के जरिये संगठन की ओर से छात्र आंदोलनों में कथित अराजकता, राजनीतिक हस्तक्षेप और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा। एबीवीपी ने इस छात्र मार्च में विभिन्न कॉलेजों के 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों के हिस्सा लेने का दावा किया है। यह मार्च डीयू स्टेडियम के पास से शुरू होकर छात्रावास मार्ग पर समाप्त होगा। एबीवीपी के दिल्ली प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि बीते एक साल में दिल्ली में छात्र हितों से जुड़े कई मामलों को लेकर प्रदर्शन हुए हैं। इन प्रदर्शनों में छात्रों की मूल मांगों की बजाए राजनीतिक नारे लगे। लोकतांत्रिक अधिकारों और वैचारिक स्वतंत्रता के नाम पर अराजकता को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें