पूर्वी दिल्ली के तमाम बाजारों में गणेश चतुर्थी को लेकर भगवान गणेश की मूर्तियों की बिक्री शुरू हो गई है। इस बार बाजारों में ईको-फ्रेंडली मूर्तियों की मांग अधिक देखने को मिल रही है। दुकानदारों के मुताबिक, ग्राहक सामान्य मूर्तियों की तुलना में पर्यावरण के अनुकूल मूर्तियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।