ऑनलाइन बिक्री बढ़ने के कारण इन दिनों बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई है। ग्राहक आजकल घर बैठे ही फोन से ऑनलाइन ऑर्डर देकर खरीदारी कर लेते हैं। मार्केट में ग्राहकों का आवागमन कम होने के कारण व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में, एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट माने जाने वाली गांधी नगर मार्केट में ग्राहकों की आवाजाही दोबारा बढ़ाने के लिए मार्केट एसोसिएशन ने 'वस्त्रिका' नाम से एक 10 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया है।