फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: हिंदू संगठनों ने स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी का किया विरोध, संसद थाना घेरा; रिहाई की मांग

Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 05 Sep 2026 08:31 PM IST

नई दिल्ली में स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के विरोध में हिंदू संगठनों ने शनिवार को संसद थाना का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए स्वतंत्र भारद्वाज को रिहा करने की मांग की। संगठन की ओर से आरोप लगाया गया कि मामले में कार्रवाई को लेकर कई सवाल हैं। प्रदर्शन के दौरान संगठन ने पित्ता और निशु के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस-प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। संसद थाना के बाहर प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई। संगठन ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो विरोध आगे भी जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें