नई दिल्ली। भारतीय बॉक्सिंग के बेहतर भविष्य, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर एकजुट हुए ओलंपियन, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता व वरिष्ठ प्रशिक्षक। नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महासंघ की कार्यप्रणाली में सुधार और खिलाड़ियों के हितों को सर्वोपरि रखने की मांग उठाई गई।