दिल्ली के कनॉट प्लेस के ऑटर सर्कल पर मिंटो ब्रिज की तरफ कट से पहले ट्रैफिक सिग्नल से गाड़ियां गुजर रही थी। मंगलवार रात नौ बजे वहां लगे ट्रैफिक सिग्नल का लोहे का खंभा एक ऑटो और स्कूटी पर गिर गया। मौके पर अफरातरी मच गई। घायलों के दर्द की आवाज और लोगों का शोर होने लगा। आस पास कई स्कूटी वाले इकट्ठा हो गए। उन्होंने घायलों को सुरक्षित एक जगह साइड में बैठा दिया। खंभा पर पेंट कर के चमकाया हुआ था लेकिन जड़ पूरी तरह सड़ चुका था। इस वजह से यह खंभा गिर गया।