दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली होती जा रही है। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है और कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी ए-क्यू-आई चार सौ के पार पहुंच चुका है। मंगलवार सुबह दिल्ली का औसत ए-क्यू-आई चार सौ इक्यावन दर्ज किया गया, जबकि नोएडा के सेक्टर-बासठ में यह चार सौ चार तक पहुंच गया।