नशा मुक्ति अभियान के तहत तावडू सीआईए ने कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को 2 किलो 125 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों की पहचान अरबाज पुत्र हाकमदीन निवासी नानुका, नूंह और सलीम पुत्र कमरुदीन निवासी खेड़ी, जिला खैरथल, राजस्थान के रूप में हुई है।