राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि किसानों को समय पर डीएपी खाद उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। खाद वितरण में लापरवाही और कालाबाजारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जन शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान करने के निर्देश भी दिए।