फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह: तावडू में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, छह एकड़ में बनी दो कॉलोनियों में कार्रवाई

नूंह जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने मंगलवार को तावडू उपमंडल में अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई तावडू शहर और गुढी के राजस्व क्षेत्र में की गई। इस दौरान करीब 6 एकड़ में काटी जा रही 2 अवैध कॉलोनियों में बनाई गई लगभग 14 डीपीसी, मिट्टी से बनाए गए रास्तों और एक छत स्तर तक बने निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पहला मामला तावडू बाइपास पर इनोवेटिव वेयरहाउस के सामने बसाई जा रही अवैध कॉलोनी का है, जबकि दूसरी कॉलोनी तावडू बाइपास पर ही सोहना-तावडू रोड के नजदीक काटी जा रही थी। इसके अलावा राजस्व क्षेत्र गुढी में छत स्तर तक बनाया जा रहा एक अवैध ढांचे को भी तोड़ा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें