फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: अपना घर आश्रम में निराश्रित महिलाओं के साथ दीपावली उत्सव मनाएगी महिला उद्यमी संस्था

दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर महिला उद्यमी संस्था की ओर से मंगलवार को सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रम में सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें आश्रम में रह रहीं निराश्रित, दिव्यांग और बौद्धिक रूप से दिव्यांग महिलाओं के साथ दीपावली की खुशियां साझा की जाएंगी। कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। संस्था की अध्यक्ष विमला बाथम ने बताया कि महिला उद्यमी संस्था महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उद्यमिता एवं स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य करती है। इसी उद्देश्य के साथ संस्था की ओर से इस बार दीपावली उत्सव आश्रम में रहने वाली महिलाओं के बीच मनाने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव की खुशियां साझा की जाएंगी। संस्था की महासचिव वंदना शर्मा और कार्यक्रम संयोजक अनीता शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं के साथ त्योहार की खुशियां बांटना और उनके बीच अपनापन महसूस कराना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें