फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर बोले- सिंगल विंडो प्रणाली से मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश में उद्योगों की स्थापना और संचालन प्रक्रियाओं को आसान बनाने की तैयारी है। सरकार सिंगल विंडो प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए अधिनियम लाएगी, जिससे उद्यमियों को बार-बार विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रमिकों के कल्याण के साथ उद्योगों को आगे बढ़ाया जा रहा है। 'कारोबार सुगमता' के तहत उद्योगों की व्यावहारिक परेशानियां कम होंगी। वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में दोगुने से अधिक कारखानों का पंजीकरण हुआ है। बेहतर कानून-व्यवस्था से निवेश और रोजगार के नए अवसर बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें