फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैमर के बढ़ते दायरे से सेक्टर-64 के व्यापारी बेहाल,ऑनलाइन लेन-देन और कामकाज ठप

नोएडा। सेक्टर-64 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र के आसपास जैमर का दायरा बढ़ने से स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों के अनुसार, परीक्षा के दौरान करीब 500 मीटर के दायरे में ऑनलाइन सेवाएं बाधित हो जाती हैं। इससे यूपीआई भुगतान, ई-बिलिंग और ई-वे बिल जनरेट करने में दिक्कत आती है। व्यापारियों का कहना है कि उनका कारोबार करीब 60 फीसदी तक घट चुका है। इंटरनेट की समस्या दूर करने के लिए तीन-तीन वाई-फाई लगवाए, लेकिन राहत नहीं मिली। दो से तीन शिफ्टों में परीक्षा होने पर दिनभर ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित रहती हैं। इससे ग्राहकों के ऑर्डर अटक जाते हैं और कंपनियों का उत्पादन व लॉजिस्टिक काम भी प्रभावित होता है। कुछ उद्यमी अब दूसरी जगह शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं। व्यापारियों ने जैमर का दायरा सीमित करने और परीक्षा केंद्र को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग की है। इस संबंध में डीएम से लेकर कमिश्नर तक शिकायत की जा चुकी है। व्यापारियों का आरोप है कि सैकड़ों शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। परीक्षा के दिनों में आसपास ट्रैफिक जाम और अभ्यर्थियों के परिजनों से पार्किंग, सामान व शौचालय के नाम पर पैसे वसूले जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें