फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दनकौर ब्लॉक संसाधन केंद्र कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

ब्लॉक के सबसे बड़े शिक्षा अधिकारी का कार्यालय ही सुरक्षित नहीं है, तो फिर दूसरे सरकारी संस्थानों की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा? दनकौर ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि बीआरसी कार्यालय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) दनकौर परिसर में मौजूद है। इसके बावजूद चोर यहां से सामान ले जाने में कामयाब रहे। प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी बीआरसी कार्यालय बंद किया गया था। बृहस्पतिवार को जब अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी और सभी डेस्कों की रैक खुली पड़ी थीं। जांच करने पर कार्यालय से दो इनवर्टर, बैटरी और अन्य सामान गायब मिला। दनकौर खंड शिक्षा अधिकारी पोप सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें