मेट्रो की ब्लू और एक्वा लाइन के बीच स्काईवॉक बनकर तैयार। अब यात्रियों के आवागमन के लिए खोलने की तैयारी। जून-2023 में इस स्काईवॉक का निर्माण शुरू होने के साथ 5-7 महीने में काम पूरा करने का दावा नोएडा प्राधिकरण की तरफ से किया गया था। लेकिन स्काईवॉक का निर्माण फंसता रहा। 25 करोड़ रुपये से शुरू हुई परियोजना की लागत 33 करोड़ 50 लाख रुपये पहुंची। वाताअनुकूलित स्काईवॉक में ट्रैवलेटर के साथ यात्री सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, फायर सेफ्टी इक्विपमेंट लगाने के साथ एमरजेंसी एग्जिट भी बनाए गए हैं।