ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक सेक्टर साइट-5 के उद्यमी अवैध गतिविधियों से परेशान है। उनका कहना है कि सेक्टर औद्योगिक विकास की जगह अवैध गतिविधियों का अड्डा बन गया है। यहां पार्क में अवैध कॉलोनी बस चुकी है। वहां रहने वाले लोग किसी भी दिन उद्योगों पर भारी पड़ सकते हैं। अवैध तरीके से कंटेनर में शराब की दुकान खोल दी। हर गली और चौराहों पर अतिक्रमण हो चुका है। यूपीसीडा से मूलभूत सुविधा नहीं मिल रही है। उद्यमी परेशान है और बार-बार शिकायत कर रहे हैं पर यूपीसीडा पर कोई असर नहीं है।