फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में स्वर्ण पदक जीतकर गांव लौटे प्रवीण, स्वागत में निकाली रैली

जापान में आयोजित पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले प्रवीण कुमार के अपने पैतृक गांव गोविंदगढ़ लौटने पर लोगों में उत्साह देखने को मिला। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके सम्मान में रैली निकाली गई। घर पर भी सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। स्वागत और सम्मान समारोह में क्षेत्र और गांव के कई नेता योगेन्द्र छोंकर, मुकेश प्राधन, विजय अत्री, ललित कुमार, कुलवीर सिंह, श्रीचंद, बिज्जू सिंह, जगत सिंह शामिल हुए। लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और प्रवीण को उनकी उपलब्धि के लिए उत्साह वर्धन करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रवीण कुमार ने युवाओं को संदेश देते हुए बताया कि जो बच्चे नशा करने की दिशा में जा रहे हैं, उन्हें इससे दूर रहना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें