कविता, साहित्य और हास्य-व्यंग्य से गूंजा नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी का सभागार नोएडा। हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, संस्कार है और अपनी जड़ों से जुड़ने का माध्यम है। इसी भाव के साथ हिंदी पखवाड़े के अवसर पर शनिवार को सेक्टर-15 स्थित नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में नोएडा लोक मंच के सांस्कृतिक प्रकल्प “पहला कदम” द्वारा सम्मान समारोह एवं भव्य काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिंदी भाषा, साहित्य, पत्रकारिता, शिक्षा, कविता एवं कला-संस्कृति के क्षेत्र में लंबे समय से उल्लेखनीय योगदान देने वाले नौ विशिष्ट हिंदी सेवियों को हिंदी प्रहरी सम्मान–2026 से सम्मानित किया गया।