फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: करवा चौथ पर सजा सेक्टर-35 का पार्क, महिलाओं ने की पति की लंबी उम्र के लिए पूजा

नोएडा में करवा चौथ के पावन अवसर पर सेक्टर-35 के पार्क में महिलाओं ने सामूहिक पूजन किया। सेक्टर की महिलाएं सज-धजकर पार्क में एकत्र हुईं और पति के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कथा सुनी और थाली अदला-बदली की रस्म भी निभाई। कार्यक्रम में चारु गोयल, जागृति, शीतल, आकृति, अलका चौधरी, शशि, माधवी शर्मा, शिखा, सुनीता, आभा, विभा त्यागी, अंजलि त्रिवेदी, वर्षा, रेशमा, नीलम, सविता, दीप्ति सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में सुगंधा बंसल, आकृति, मीनल पाठक, रेशमा सिन्हा, तनु, नीलम, निशि, अश्वीन, श्वेता, रचना, मनाली आदि ने मेहंदी रचे हाथों के साथ फोटो शेयर किए। वहीं बाला वैद, रवि सरीन, सुमन जिंदल, कुसुम सिंह, पूनम गुप्ता, पूनम शर्मा, संदीपा सिंह, ममता, रश्मि पाठक ने बहुओं को आशीर्वाद दिया। रवि सरीन ने बहुओं से थाली अदला-बदली का कार्यक्रम संपन्न कराया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एमपी सिंह ने बताया कि सेक्टर में हर साल इस तरह के सामूहिक आयोजन किए जाते हैं, जिससे आपसी भाईचारा बना रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें