फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता, साहित्य और हास्य-व्यंग्य से गूंजा नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी का सभागार

हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, संस्कार है और अपनी जड़ों से जुड़ने का माध्यम है। इसी भाव के साथ हिंदी पखवाड़े के अवसर पर शनिवार को सेक्टर-15 स्थित नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में नोएडा लोक मंच के सांस्कृतिक प्रकल्प “पहला कदम” द्वारा सम्मान समारोह एवं भव्य काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिंदी भाषा, साहित्य, पत्रकारिता, शिक्षा, कविता एवं कला-संस्कृति के क्षेत्र में लंबे समय से उल्लेखनीय योगदान देने वाले नौ विशिष्ट हिंदी सेवियों को हिंदी प्रहरी सम्मान–2026 से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली विभूतियों में प्रो. लल्लन प्रसाद (वरिष्ठ कवि एवं शिक्षाविद्), डॉ. राम शरण गौड़ (वरिष्ठ साहित्यकार), बाबा कानपुरी (सुप्रसिद्ध हास्य कवि), डॉ. अशोक मधुप (वरिष्ठ गीतकार), विनोद शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि), डॉ. ब्रज गोपाल सिंह (शिक्षाविद् एवं साहित्यकार), सपना दत्ता (कवयित्री एवं संचालिका) तथा राजेश्वरी त्यागराजन (कला एवं संस्कृति संवर्धक एवं समाजसेविका), कपिल कुमार ( प्रवासी कवि एवं साहित्यकार, बेल्जियम)शामिल रहे। सभी विभूतियों को सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में करण बंसल, प्रविंद्र शर्मा, अशोक पांडे, अजय कुमार तिवारी, ब्रजेश सिंह, अक्षय आनंद, सतीश यादव, जयवीर सिंह, सौरभ यादव, रोहित, भावेश चौहान, डी. पी. ठाकुर, संतोष ठाकुर, एस. एन. मिश्रा, सुरेश अग्रवाल एवं वीरेंद्र मल्लिक सहित नोएडा लोक मंच परिवार के अन्य सदस्य, साहित्यप्रेमी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन हिंदी का सम्मान करें, हिंदी को समृद्ध करें और हिंदी के प्रहरी बनें के संकल्प के साथ हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें