नोएडा सेक्टर-73 स्थित यदु पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एडीसीपी अभय मिश्रा ने बच्चों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराध और पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को कानून के प्रति जागरूक रहने और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया।