नोएडा जिले में अलग-अलग खेलों के नाम पर कई संगठन और एसोसिएशन सक्रिय हैं। इनमें सभी का संबंधित राज्य या राष्ट्रीय खेल संघ से पंजीकृत या संबद्ध होना जरूरी नहीं है। कई संगठन अपने स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित कर खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देते हैं। ऐसे में अभिभावकों के लिए यह जानना जरूरी है कि बच्चे का पंजीकरण किस संस्था में कराया जा रहा है और उसकी आधिकारिक मान्यता क्या है।