ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर थाना क्षेत्र के ईकोटेक-2 स्थित उद्योग केंद्र में गुरुवार दोपहर एक इंटीरियर फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग गोपाला इंटीरियर नाम की कंपनी की बाहरी बिल्डिंग में लगी थी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने स्थानीय पुलिस बल की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर करीब करीब साढे़ तीन घंटे बाद पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।