नोएडा के डूब क्षेत्र में विद्युत निगम की ओर से बिजली कनेक्शन काटे जाने के विरोध में सोमवार को पर्थला गांव में महापंचायत की गई। इसमें बड़ी संख्या में डूब क्षेत्र के निवासी पहुंचे। महिलाओं से लेकर पुरुष तक इस महापंचायत में शामिल हुए। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने बताया कि लगभग 2.5 लाख लोगों का जीवनयापन कार्रवाई के कारण प्रभावित हो गया है। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कहा कि अतिरिक्त शुल्क वसूलकर निवासियों को बिजली दी जाती थी।