नोएडा के डीएलएफ मॉल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला को सिक्योरिटी टीम द्वारा पकड़ा जाता दिख रहा है। महिला पर ली मार्च स्टोर से घी और एक अन्य सामान बिना भुगतान किए ले जाने का आरोप है। सीसीटीवी जांच के बाद महिला की पहचान की गई थी। इस मामले को लेकर मॉल में महिला और सिक्योरिटी टीम के बीच विवाद हुआ था। डीएलएफ चौकी इंचार्ज ने बताया कि विवाद बिना पैसे दिए सामान ले जाने को लेकर हुआ। बाद में महिला ने बिल का भुगतान कर दिया, जिससे दोनों पक्षों में सहमति बनी और कोई पुलिस शिकायत नहीं हुई।