फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: ग्रेनो प्राधिकरण ने 19 करोड़ की जमीन से अवैध कब्जा हटाया

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को सुथ्याना में अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान करीब 9500 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अतिक्रमण मुक्त कराई गई इस जमीन की अनुमानित कीमत 19 करोड़ रुपये आंकी गई है। एसीईओ सुमित यादव ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में किसी भी व्यक्ति को अवैध निर्माण करने की इजाजत नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं। जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने बताया कि इस जमीन पर कॉलोनाइजर घर बनाकर अवैध कॉलोनी बसाने की फिराक में थे। सुथ्याना के खसरा संख्या 798, 810, 815, 816 और 817 की लगभग 9500 वर्ग मीटर अधिग्रहित जमीन पर कार्रवाई की गई है। परियोजना विभाग केे वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम, प्रबंधक स्वतंत्र वर्मा और वर्क सर्किल 4 की टीम ने यह कार्रवाई कराई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें