फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण उत्सव में बही कला की त्रिवेणी, पृथ्वी केशव की नृत्य नाटिका ने जीता दर्शकों का दिल

Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 29 Aug 2026 07:08 PM IST

नोएडा में पावन कला धाम के तत्वावधान में शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र ऑडिटोरियम में कृष्ण उत्सव-2026 एवं कला बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कविता, कथक और कृष्ण भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नोएडा की पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसी सांस्कृतिक संस्थाएं हमारी कला और संस्कृति को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के दौरान पृथ्वी केशव की नृत्य नाटिका ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कृष्ण की भक्ति और कला के मनोहारी संगम ने पूरे सभागार को भक्तिमय कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें