नोएडा के सेक्टर-6 स्थित बी-134 बिल्डिंग में रविवार देर रात करीब एक बजे लगी भीषण आग ने फैक्टरी के कई हिस्सों को जलाकर खाक कर दिया। बेसमेंट, प्रथम तल, द्वितीय तल और ऊपर का हिस्सा आग की चपेट में आ गया। आग बुझने के करीब 36 घंटे बाद भी बिल्डिंग के अंदर से धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। आसपास के लोगों के मुताबिक, अंदर जले सामान से उठती गर्मी और धुएं का असर अब भी महसूस किया जा सकता है।