फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में दोस्त पुलिस कार्यक्रम में छात्राओं को मिली सुरक्षा- अधिकारों की जानकारी

पुलिस से डरने या झिझकने की जरूरत नहीं है। पुलिस उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे उपलब्ध है। वे पुलिस को अपना दोस्त समझकर बिना किसी डर के अपनी समस्या बता सकती हैं। यह बातें थानाध्यक्ष नीलम राणा ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को सेक्टर-39 स्थित महिला थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम में दादरी स्थित शैफाली पब्लिक स्कूल की छात्राओं से कहीं। उन्होंने कहा कि मुसीबत के समय हिम्मत से काम लेना जरूरी है। यदि कोई व्यक्ति अन्याय के खिलाफ आवाज नहीं उठाता है तो उसके साथ आगे भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं। इसलिए हर छात्रा को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और गलत बात का विरोध करना चाहिए। उन्होंने बताया कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की शिकायत किसी भी थाने की महिला हेल्प डेस्क, महिला थाने, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डायल-112 पर की जा सकती है। यदि कोई फोन या मैसेज के माध्यम से परेशान करता है अथवा स्कूल और कोचिंग आते-जाते समय रास्ते में छेड़छाड़ करता है तो छात्राएं तत्काल पुलिस की मदद ले सकती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करने और अपनी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की सलाह भी दी। आरक्षी हिना सैनी ने कहा कि किसी भी असहज या मुसीबत भरी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी परिस्थिति में तुरंत महिला हेल्पलाइन 1090 या पुलिस हेल्पलाइन 112 पर संपर्क करना चाहिए। पुलिस तत्काल सहायता के लिए पहुंचेगी। जरूरत पड़ने पर शिकायतकर्ता की पहचान भी गोपनीय रखी जा सकती है। छात्राओं को डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1090, गुड टच-बैड टच, मिशन शक्ति अभियान, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव और महिलाओं के कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्राओं ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें पुलिस के कामकाज और व्यवहार को करीब से समझने का अवसर मिला। उन्होंने जाना कि पुलिस किस तरह लोगों की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए काम करती है। इस मौके पर शिक्षिका मनीषा व सिंपल आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें