फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: चार फीसदी भूखंड की मांग को लेकर 20 सितंबर को लखनऊ कूच करेंगे किसान

ग्रेटर नोएडा में जमीन अधिग्रहण के बाद चार फीसदी भूखंड देने की मांग को लेकर प्रभावित किसान 20 सितंबर को लखनऊ कूच करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांग रखेंगे। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वहीं पर डेरा डालेंगे। इसको लेकर तैयारियां चल रही है। उनके द्वारा सामूहिक रूप से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। प्रकाश प्रधान सिरसा समेत किसानों ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि जमीन अधिग्रहण के बाद उनको केवल 6 फीसदी ही भूखंड दिया था। जबकि उनको 10 फीसदी भूखंड दिया जाना है। चार फीसदी भूखंड नहीं देने के चलते लंबे समय से आंदोलन कर रहे है। कई बार प्राधिकरण पर धरना प्रदर्शन किए गए है। हर बार उनको आश्वासन मिलते रहे हैं। आश्वासन को पूरा नहीं करने के चलते अब अपने मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के सामने अपनी बात रखेंगे। इसको लेकर 20 सितंबर को सवेरे 9 बजे करीब 150 किसानों का प्रतिनिधि मंडल लखनऊ के लिए कूच करेंगे। दो बसें अलग-अलग स्थानों से रवाना होंगे। उनके साथ ही कुछ किसान अपनी निजी वाहनों से भी लखनऊ पहुंचेंगे। किसानों ने कहा कि वे समाधान होने के बाद ही लखनऊ से वापस लौंटेगे। यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगे की रणनीति के तहत सभी दलों के जनप्रतिनिधियों का सामूहिक बहिष्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें