फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: सेक्टर 12 के निवासियों ने 12 समस्याएं गिनाईं, पानी से लेकर पार्क और पार्किंग सब बदहाल; जानें क्या कहा

शहर के पुराने सेक्टरों का विकास देख रेख की कमी से अब बीमार होने लगा है। गंदे पानी की आपूर्ति से लेकर अवैध अतिक्रमण की चपेट में आए सेक्टर 12 के निवासियों ने 12 समस्याएं गिनाईं। उनका दावा है कि इसको लेकर कई बार नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन सालभर बीत गया, कोई समाधान नहीं हुआ।

दरअसल सेक्टर 12 के पोरवा अध्यक्ष डॉ तरसेम चंद ने बताया कि सेक्टर में जर्जर सड़कों और टूटे फुटपाथ, फुटपाथों पर अतिक्रमण, वेंडर जोन के कारण जाम, रिवर्स ट्रैफिक, नाले-नालियों की बदहाली और खुले नाले, पुरानी ओवरहेड बिजली लाइनों व बार-बार बिजली कटौती, मुख्य सड़कों पर कूड़े के ढेर, पार्कों और हॉर्टिकल्चर की खराब स्थिति, कम दबाव में पानी की आपूर्ति और टॉयलेटों की गंदगी प्रमुख समस्याएं हैं। 

इसके अलावा बारिश में कई ब्लॉकों में जलभराव से भी लोगों को परेशानी होती है। पोरवा ने सड़कों के पुनर्निर्माण, फुटपाथ कब्जामुक्त कराने, बिजली-पानी व्यवस्था दुरुस्त करने, सफाई और पार्कों का रखरखाव सुनिश्चित करने समेत सभी समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराने की मांग की है। वहीं सेक्टर 12 एवरग्रीन के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पुनीत शुक्ला ने बताया कि पार्कों के झूले दो साल से टूटे पड़े हैं। सबमसिर्बल है, लेकिन खराब पड़ा है। पार्क है, लेकिन घास नहीं है।

क्यों होती है सेक्टरों में पूर्व सीईओ की चर्चा
सेक्टर 12 निवासी परेश गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में बैठे अधिकारियों को एक बार नहीं बल्कि कई बार शिकायत देने के बाद भी पुराने सेक्टरों का निरीक्षण तक नहीं किया जा रहा है। ऐसे में सेक्टरवासियों में काफी नाराजगी बनी हुई है। जबकि पहले के अधिकारियों से यदि शिकायत की जाती थी तो उसका त्वरित समाधान होता था।

पिता ने संवारा सेक्टर, अब बदहाली देख मायूस परिवार
सेक्टर 12 निवासी पुनीत शुक्ला ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय राजेंद्र शुक्ला ने 1996 में सेक्टर 12 आरडब्ल्यूए का पद संभाला और दस साल तक उसे संवारा। फोनरवा में भी कई पदों पर लंबे समय तक रहे, लेकिन बाद में कमान दूसरों को मिली। उन्होंने कहा कि अब सेक्टर की बदहाल अवस्था देख पूरे परिवार में नाराजगी है। उनकी मांग है कि अधिकारी जल्द पार्क, पार्किंग और पानी की असुविधाओं को दूर करे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें