दशहरा पर्व पर पूतला दहन और मेले में उमड़ी भीड़ के कारण मंगलवार शाम ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। एक मूर्ति गोलचक्कर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मुख्य मार्ग पर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दशहरे के मेले में शामिल होने जा रहे लोग भी जाम में फंसे रहे। वहीं, जिन स्थानों पर पुतलों का दहन किया गया, वहां मैदानों के आसपास भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।