नोएडा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव के बीच विद्यार्थियों की प्रतिभा और रुचि पहचानकर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की पहल की गई है। इसके लिए जेएसएस यूनिवर्सिटी, नोएडा और टैलेंसियाग्लोबल के बीच समझौता हुआ है। इस पहल के तहत कई टीमों के माध्यम से विद्यार्थियों की क्षमता, रुचि और अलग-अलग क्षेत्रों में उनकी दक्षता को समझने के लिए रिसर्च की गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की वास्तविक प्रतिभा पहचानकर उन्हें उसी के अनुरूप कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराना है।