फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में मेगा स्वास्थ्य मेले में 1470 लोगों की नि:शुल्क जांच

नोएडा में सरस्वती शिशु मंदिर, सेक्टर-12 में आयोजित मेगा स्वास्थ्य मेले में करीब डेढ़ हजार लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। नोएडा डायबिटिक फोरम के अध्यक्ष डॉ. जीसी वैष्णव ने बताया कि शिविर में 35 चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। शिविर में ब्लड शुगर, एचबीए1सी, फाइब्रोस्कैन, बीएमडी, पीएफटी, न्यूरोपैथी स्क्रीनिंग, ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल और यूरिक एसिड की जांच नि:शुल्क की गई। फोरम के महासचिव पंकज जिंदल ने बताया कि संस्था वर्ष 1996 से नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रही है। इस बार यथार्थ, मेदांता, फेलिक्स, कैलाश सहित शहर के प्रमुख अस्पतालों के चिकित्सकों ने सहयोग किया। फेलिक्स अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर डीके गुप्ता ने कैंप की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप से जरूरतमंदों को मदद मिलती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें