फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में यू-गर्डर रखने का काम आज से, चार पिलर पर पियर कैप लगाने का काम पूरा

Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 28 Aug 2026 04:26 PM IST

गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के एलिवेटेड वायाडक्ट के निर्माण में अब तेजी आने की उम्मीद है। परियोजना के तहत शुक्रवार देर रात करीब एक बजे से यू-गर्डर रखने का काम शुरू किया जाएगा। इसका शुभारंभ प्रदेश के मंत्री राव नरबीर सिंह की ओर से किया जाएगा। इसके लिए निर्माण स्थल पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। परियोजना के तहत अब तक चार पिलर पर पियर कैप लगाने का काम पूरा हो चुका है। इन पियर कैप पर यू-गर्डर रखे जाएंगे। परियोजना में पहला पियर कैप (पी-2-28) सफलतापूर्वक स्थापित किया जा चुका है। इसके बाद अन्य पियर कैप की स्थापना के साथ यू-गर्डर लॉन्चिंग का काम भी आगे बढ़ाया जाएगा। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) के अनुसार, यू-गर्डर लॉन्चिंग शुरू होने से एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण कार्य में तेजी आएगी। परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के साथ निर्माण गुणवत्ता, सुरक्षा और बेहतर परियोजना प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पूरा होने से शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। इससे यात्रियों को आधुनिक, सुविधाजनक और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें