फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में बख्तावर चौक पर मेट्रो के डबल डेकर कॉरिडोर पर जल्द शुरू होगा काम

गुरुग्राम में बख्तावर चौक पर मेट्रो के डबल डेकर कॉरिडोर पर जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) को प्रस्तावित डबल डेकर कॉरिडोर और अंडरपास का डिजाइन सौंप दिया है। गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी कॉरिडोर में बख्तावर चौक पर पहले अंडरपास बनाने की योजना थी। मेट्रो निर्माण की योजना तैयार करते समय जीएमआरएल ने यहां अंडरपास के स्थान पर डबल डेकर कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव रखा था। इस पर दोनों प्राधिकरणों के बीच सहमति बनी थी। प्राधिकरण की ओर से मेदांता मेडिसिटी से सेक्टर-51 की ओर छह लेन का अंडरपास बनाने की योजना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें