गुरुग्राम में सुशांत लोक-1 के सी-ब्लॉक में आठ फीट गहरी नींव की खुदाई के बाद झुकी पांच मंजिला इमारत का खतरा बढ़ गया है। दो दिन में इमारत का झुकाव ढाई इंच से बढ़कर चार इंच तक पहुंच गया। आपदा प्रबंधन विभाग ने इमारत को पूरी तरह असुरक्षित घोषित कर दिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम बादशाहपुर संजीव सिंगला ने एसडीआरएफ की टीम तैनात करने की सिफारिश की है। जिला प्रशासन अब तकनीकी विशेषज्ञों की सलाह लेकर इमारत को गिराने पर निर्णय करेगा।