गुरुग्राम में विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसे स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक शिक्षकों (पीआरटी) के लिए सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। गुरुग्राम ब्लॉक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बसई में चल रहे इस प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों को योग की विभिन्न विधाओं, आसनों और उनके सैद्धांतिक पहलुओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे अपने-अपने स्कूलों में विद्यार्थियों को भी योग का नियमित अभ्यास करवा सकें।