फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में 28 दिन से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, गंदगी से महामारी का खतरा

लव कुमार शर्मा Updated Wed, 02 Sep 2026 07:18 PM IST

गुरुग्राम में 28 दिन से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, गंदगी से महामारी का खतरा गुरुग्राम। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 28 दिन से जारी है। इसके चलते मिलेनियम सिटी में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं, जिससे आम लोग बेहाल हैं। बारिश के मौसम में जमा इस कचरे से अब शहर में महामारी फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। साइबर सिटी गुरुग्राम की मुख्य सड़कों से लेकर रिहायशी इलाकों तक कचरे का अंबार लगा हुआ है। हड़ताल के कारण घर-घर से कचरा उठाने का काम पूरी तरह ठप हो गया है। प्रदेश सरकार और नगर निगम कर्मचारी संघ के बीच चल रहे विवाद का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। प्रशासन इस गंभीर स्थिति पर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रीतपाल ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा, "सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं।" उन्होंने आगे कहा, "इसका असर न पड़े इसके लिए व्यवस्था की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें