फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: एम3एम वुडशायर सोसाइटी में लगाए गए प्रॉपर्टी टैक्स कैंप में निवासियों ने लिया हिस्सा

गुरुग्राम नगर निगम गुरुग्राम द्वारा सेक्टर-107 स्थित एम3एम वुडशायर सोसाइटी में आयोजित विशेष प्रॉपर्टी टैक्स कैंप में स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कैंप का उद्देश्य निवासियों को प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित मामलों के समाधान और मौके पर ही टैक्स जमा कराने की सुविधा उपलब्ध कराना रहा। कैंप के दौरान निवासियों ने मौके पर अपना प्रॉपर्टी टैक्स भी जमा कराया। कैंप में पहुंचे निवासियों को प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराई गई। मौके पर ही टैक्स जमा कराने की सुविधा मिलने से निवासियों को निगम कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। नगर निगम द्वारा इस प्रकार के विशेष कैंप आयोजित करने का उद्देश्य नागरिकों को उनके क्षेत्र के नजदीक ही प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी सेवाएं एवं भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें