ग्रीनवुड सिटी के ब्लॉक-ए के निवासी मंगलवार को उपायुक्त उत्तम सिंह से मिले। उन्होंने बारिश के पानी से होने वाले जलभराव, तोड़ी गई दीवार और अनधिकृत आवाजाही की समस्या उपायुक्त के समक्ष रखी। उपायुक्त ने यह मामला हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से संबंधित बताकर डीटीपीई अमित मधोलिया के पास भेजा। डीटीपीई ने सेक्टर-45 और ग्रीनवुड सिटी के ब्लॉक-ए के पदाधिकारियों की बात सुनी और दीवार दोबारा बनाने पर असहमति जताई।