फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीराबाद झील की गहराई बढ़ाने की तैयारी, पंपों से निकाला जा रहा पानी

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) वजीराबाद झील की गहराई बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए झील से पंपों की मदद से पानी निकाला जा रहा है। योजना के तहत झील की गहराई बढ़ाकर इसकी जल संग्रहण क्षमता में इजाफा किया जाएगा, ताकि बारिश के दौरान बरसाती पानी को यहां एकत्र किया जा सके। जीएमडीए की योजना झील को नए सिरे से विकसित करने की है। गहराई बढ़ने से झील में अधिक पानी जमा हो सकेगा और बारिश के पानी का बेहतर तरीके से संचयन किया जा सकेगा। इससे मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने और बारिश के पानी का उपयोग करने में भी मदद मिल सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें