फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में रोड रेंज में 20 से ज्यादा युवकों ने घर में घुसकर की मारपीट

Digvijay Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 10:35 PM IST

गुरुग्राम के बहरामपुर इलाके में बृहस्पतिवार को रोड रेज से शुरू हुए विवाद में एक हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को उनके घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के घर आए हमलावरों की वीडियो पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। सेक्टर-65 थाना पुलिस मामले की जांच करने में जुटा है। बहरामपुर गांव में रोड रेज में बृहस्पतिवार को 20 से 25 बदमाशों ने एक परिवार पर घर में घुसकर हमला कर दिया। लाठी, डंडे और सरिया लेकर पहुंचे हमलावरों ने परिवार के लोगों को निशाना बनाया। इस मामले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे सेक्टर 59 के पास ऑप्टम कंपनी के बाहर दो वाहनों में टक्कर हो गई थी। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर कुछ लोग शाम करीब 8 बजे बेहरामपुर स्थित गजराज सिंह के घर पहुंच गए। हमलावरों ने घर की कुंडी और दरवाजा तोड़ा और गजराज पर हमला कर दिया।गजराज की पत्नी सुनीता ने जब अपने पति को बचाने की कोशिश की तो आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें