गुरुग्राम में उत्तरी पेरिफेरल रोड (एनपीआर) पर सड़क क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एलन मॉल से लेकर एनएच-48 तक कई जगहों पर सड़क टूटी हुई है। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। यह रोड द्वारका एक्सप्रेसवे से हाईवे को जोड़ती है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ता है। खासकर तेज रफ्तार वाहनों के बीच गड्ढों से बचने के प्रयास में हादसे का खतरा बना रहता है। वाहन चालकों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।