गुरुग्राम। गुरुग्राम जिले के चारों विधान सभा में आधार कार्ड के अधार पर नए मतदाता बनने वालों 30 हजार से अधिक लोगों को अभी इंतजार करना होगा। एसआईआर के तहत जिन लोगों ने आधार कार्ड के साथ आवेदन किया है। उन्हें छह नवंबर को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची में नहीं शामिल किया जा रहा है। कारण सुप्रीम कोर्ट की ओर से आधार को लीगल नहीं माना गया था। जबकि चुनाव आयोग की साइट पर आधार कार्ड के साथ आवेदन मांगा गया था। इस समस्या से निपटने के लिए एसआईआर का काम पूरा होने के बाद उन्हें नए सिरे से छह नवंबर के बाद जोड़ा जाएगा। जिसके लिए उन्हें दोबारा से ऑन लाइन आवेदन करना होगा। जिले में नया वोट बनवाने वालों की संख्या 45 हजार के लगभग हैं। जिसमें से 70 प्रतिशत लोगों ने आधार कार्ड के साथ आवेदन किया है।